गरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमहासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गौधाम योजना का शुभारंभ, देवीगंज में जिले के पहले सुरभि गौधाम का वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया गौधाम योजना का शुभारंभ, देवीगंज में जिले के प्रथम सुरभि गौधाम का वर्चुअल लोकार्पण


बलरामपुर जिले में राज्य में निराश्रित एवं घुमंतू गौवंशीय पशुओं के संरक्षण, संवर्धन तथा उनके समुचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी गौधाम योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेशभर में गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ ही वैज्ञानिक पद्धति से उनके संरक्षण, प्रबंधन तथा देखभाल की व्यवस्था विकसित की जाएगी। योजना से जहां एक ओर गौवंश को संरक्षण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पशुपालकों और किसानों को भी लाभ होगा।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम से गौधाम लाखासार से गौधाम योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित 29 गौधामों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


इसी क्रम में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रथम सुरभि गौधाम श्याम-श्यामा गौशाला, देवीगंज का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष  आशीष केषरी, जिला पंचायत सदस्य  बद्री यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुनील तिवारी,  भानुप्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे निराश्रित और घुमंतू गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय परंपरा में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गौसेवा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि हमारा धर्म भी है। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्रों की भी स्थापना की जाएगी, जहां किसानों और पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन, गौसंवर्धन तथा दुग्ध उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि गौधाम योजना का शुभारंभ प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार निराश्रित और घुमंतू पशुओं की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में स्थापित किए जा रहे गौधामों में सड़कों और खेतों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रखा जाएगा। वहां उनके लिए चारा, पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उनकी देखभाल के लिए गौसेवकों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें शासन द्वारा मानदेय भी दिया जाएगा।


जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गौधाम योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय, पर्याप्त चारा-पानी तथा उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से इस योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील भी की।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव ने कहा कि गौधाम योजना से गांवों और शहरों में खुले में घूमने वाले गौवंश को सुरक्षित स्थान मिलेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान में भी कमी होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना गौवंश संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गौधाम योजना की सराहना करते हुए इसे गौसंरक्षण तथा ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना से गौवंश संरक्षण के साथ-साथ गांवों में बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Back to top button