छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी, कहा- पत्रकार अधिकारियों को आईना दिखाने का कार्य करते हैं- डीईओ अजय मिश्रा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में एम.सी.बी. प्रेस क्लब द्वारा चैनपुर स्थित पत्रकार भवन में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा शामिल होकर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया. साथ जिले भर आये पत्रकारों के विचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में कमियों को सुना। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन के लिए आईना का काम करते हैं. आज पहली बार पत्रकार भवन में आना हुआ है. आप लोगो के द्वारा जो सुझाव आये हर संभव उसे पालन कराने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग ढेड़ हजार शासकीय और निजी विद्यालय संचालित है. आप सभी समझ सकते हैं कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण करना संभव नहीं होता है. ऐसे में आप सभी पत्रकार साथियों से जो जानकारी मिलती है. उसके आधार पर जांच के बाद कार्यवाही की जाती रही है। उन्होंने जिले भर में शिक्षा विभाग की चल रही गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी . जिसमे मुख्य रूप से एक ही दुकान से स्कूल ड्रेस और किताब मिलने को लेकर हुए सवालों को लेकर कहा कि उनके पास शिकायत आई है । आने वाले सत्र मे कम से कम 3 दुकान में स्कूल ड्रेस और किताबें मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button