Uncategorizedमनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़: बचपन प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, नन्हे बच्चों ने सजाई रंगोली और दीप…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेंद्रगढ़। बचपन प्ले स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय की डायरेक्टर्स ने बताया कि भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद इसी दिन अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे, तभी से दीपावली का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में ज्ञान, संस्कार, प्रेम और खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से सावधानी बरतने, बड़ों का सम्मान करने, जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिका रुचि सेन ने दीपावली को खुशियों, प्रेम, प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने दीप सजावट, रंगोली और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मिठाई और प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, साधना सिंह, वैष्णवी जायसवाल, नंदनी साहू, आरिका खान, रश्मि प्रसाद, मंजू दत्ता, बी. साईं प्रीति, रेणु यादव, रुचि सेन, सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन, रवनीत कौर एवं राकेश पटवा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button