छत्तीसगढ़बलरामपुरबिलासपुरभारतराजनीतिराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत रामानुजगंज पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,

रामानुजगंज, छत्तीसगढ़।
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत भाजपा नेता और बिहार के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज पहुंचे। वे यहां अपने पारिवारिक सदस्य ललिता नारायण सिंह और सृष्टि नारायण सिंह के निवास पर आए, जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस स्वागत के उपरांत सुशील कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचय एवं संवाद बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की, विशेष रूप से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “मिशन बिहार” पर विस्तार से जानकारी दी।



प्रवासी बिहारियों तक पहुंचने की रणनीति

पूर्व सांसद ने बताया कि भाजपा ने मिशन बिहार के तहत एक विस्तृत योजना तैयार की है, जिसका उद्देश्य देशभर में बसे प्रवासी बिहारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भाजपा से जोड़ना है। इस लक्ष्य को साधने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 75 से अधिक प्रवासी टोलियों का गठन किया गया है। ये टीमें अगले 5 महीनों तक विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहरों में जाकर सामाजिक और राजनीतिक समूहों से संवाद करेंगी और बिहार में भाजपा-एनडीए सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगी।

उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 2 करोड़ बिहारी रोजगार या शिक्षा के कारण अन्य राज्यों में निवास कर रहे हैं। भाजपा की योजना है कि इन सभी प्रवासी बिहारियों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

सोशल मीडिया और जनसंपर्क का विशेष अभियान

सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए सोशल मीडिया का भी भरपूर उपयोग किया जाएगा। डिजिटल माध्यमों से प्रवासी बिहारियों को जोड़ने के लिए पार्टी एक केंद्रीकृत प्रचार प्रणाली पर काम कर रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सके।

बैठक में रहे ये प्रमुख चेहरे उपस्थित

बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण केसरी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता, युवा मोर्चा के महामंत्री अश्विनी गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, नारद यादव, पूर्व पार्षद उमेश सिंह गहरवार, संजय गुप्ता, धर्म प्रकाश केसरी, सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

पूर्व सांसद की यह यात्रा केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण रही। कार्यकर्ताओं से हुई चर्चा से स्पष्ट है कि भाजपा मिशन बिहार को लेकर पूरी तरह गंभीर और संगठित प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button