स्वास्थ्य मंत्री मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिव्यांग स्कूल में मनाया जन्म दिन, जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में कई जगह हुआ आयोजन

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने 49 वे जन्मदिन के अवसर जिला मुख्यालय में स्तिथ नेत्रहीन शिक्षण प्रशिक्षण विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँचे । आमाखेरवा इलाके में संचालित इस विद्यालय में पहुँचकर उन्होंने बच्चों की मौजूदगी में अपने जन्मदिन का केक काटा और बच्चों को खिलाया ।

इस अवसर पर सभी बच्चो को फल का वितरण किया और बच्चो के साथ जमीन में बैठकर भजन में शामिल हुए । मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया और अपनी बात रखी जिस पर श्याम बिहारी जायसवाल ने पूरा करने का भरोसा दिलाया । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का खड़गवां चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ में कई जगहों पर समर्थकों द्वारा जन्मदिन मनाया गया ।

मनेन्द्रगढ़ में नगरपालिका परिषद ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव के अलावा सीएमओ इशहाक खान और सभी पार्षदों ने जन्मदिन की बधाई दी । इस मौके पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया । स्वास्थ्य मंत्री यहां मादर बजाते भी नजर आए । राइस मिल एसोसिएशन के गौतम दुग्गड़ और संजीव गोयल के अलावा प्रबल स्त्री फाउंडेशन ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की ।




