छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजशिक्षा

स्कूल में हिडन कैमरा BEOने थमाया सौ काज नोटिस

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

शा.पूर्व मा.शा.फूलिडूमर के प्रधान पाठक के बैग से कैमरा बरामद होने के बाद शिक्षकों की आपत्ति पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जब निरीक्षण में पहुंचे तो उन्होंने बैग में रखा कैमरा बरामद किया।

पूरा मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व मा शाला फूलिडूमर का है जंहा माध्यमिक व हायर सेकेंडरी विद्यालय एक ही कैम्पस में संचालित होती  हे है,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान अचानक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की नजर हेडमास्टर साहब के बैग पर पड़ी जिसमे उन्होंने बैग के चैन को थोड़ा सा खोलकर बहुत ही चालाकी से उसमें कैमरा रखा था। जिसपर तत्काल शिक्षको ने विद्यालय में उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी. मनीष कुमार को प्रधान पाठक के समक्ष ही इसकी जानकारी दी अपनी चोरी पकडे जाने पर प्रधानपाठक ने बी.ई.ओ.के समक्ष अपनी बांते बनाना शुरू कर दिया।

                           शिक्षको ने लगाया आरोप


शिक्षको ने आरोप लगाया कि  प्रधानपाठक विगत दस पन्द्रह दिनों से इस बैग को अपने चार पहिया वाहन पर रख कर शाला कैम्पस के विभिन्न जगहों पर  गाड़ी  खड़ी करते थे साथ ही  विद्यालय के अंदर भी अलग अलग जगहों पर बैग को  छोड़ जाया करते थे।

स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षकाओ और अध्ययनरत माध्यमिक से लेकर उ.मा.विद्यालय की छात्राओं की प्राइवेसी को इस कैमरे के माध्यम से प्रधान पाठक महोदय कब से और क्या क्या रिकार्ड किये हे और कँहा कँहा कैमरा लगाया है ये तो वही बता सकते है। पूर्व में भी प्रधान पाठक के खिलाफ मनमानी करने की शिकायते जिला शिक्षा अधिकारी तक हुई है परंतु इनकी पहुच के कारण मामला दब गया। इस घटना से आक्रोशित विद्यालय में कार्यरत शिक्षको ने उच्चाधिकारियों से मांग की ही कि ऐसी हरकत करने वाले प्रधान पाठक पर तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।


                   शो कॉज नोटीस

इस मामले में अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि वे स्कूल में निरीक्षण के लिए गए थे। वहां प्रधान पाठक के बैग में कैमरा देखकर उन्होंने स्कूल में इस प्रकार का कैमरा लाने को लेकर उनसे सवाल किया। कोई उचित जवाब नहीं देने पर उन्हें शो कॉज नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button