छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

फ़ूड पॉइज़निंग से एक ही समाज के 19 लोगों को हुआ डायरिया,एक महिला की मौत,दो मेडिकल कॉलेज रेफर, ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपारा में फ़ूड पॉइज़निंग से एक ही समाज के 19 लोगों में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है. डायरिया से यहां पच्चीस साल की मीरा नामक एक विवाहिता की मौत हो गई. वही बबलू और कौशल्या नामक दो लोगों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरकाटनपारा में बसंती की मौत के बाद मोहन लोहार के यहां दशगात्र का कार्यक्रम रखा गया था । इस दशगात्र में समाज और गांव के लोगों को खाने के लिए बुलाया गया था. इसके बाद गाँव में रहने वाली मीरा लोहार को उल्टी दस्त शुरू हो गई. महिला की लगातार हालत बिगड़ती गई और उसने घर मे ही दम तोड़ दिया. इधर गाँव के और लोगों की भी तबियत बिगड़ने लगी. ग्रामीणों की हालत बिगड़ती देख सुखसेन, बबलू, कौशल्या, दुर्गेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में भर्ती कराया गया. यहाँ कौशल्या व बबलू की तबियत में सुधार न होने पर दोनों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. बाद में इसी गाँव की शांति नामक महिला को डायरिया होने पर भर्ती कराया गया. वही आज सुबह एक आठ वर्षीय बालिका रामबाई को डायरिया होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार जारी है. ग्यारह लोगो का उपचार गांव में ही तीन दिन से लगे स्वास्थ्य विभाग के कैम्प में किया गया । फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिनों से गांव में कैंप लगाकर जांच कर रही,स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है. आशंका जाहिर की जा रही है कि दशगात्र के भोज में खाना खाने से सभी तबियत बिगड़ी है। वहीं शासन प्रशासन मामले को लेकर एलर्ट है. एम्बुलेंस के साथ आठ स्वास्थ्यकर्मी गांव में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button