छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

वर्षों से बिछड़े दोस्त मिले, कभी एक साथ एक स्कूल में पढ़े थे, आज देश-विदेश में कर रहे स्कूल का नाम रौशन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। केंद्रीय विद्यालय झगड़ाखण्ड के भूतपूर्व छात्रों का दो दिवसीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. ये सभी छात्र सन् 1998 बैच के है जो वर्तमान में देश-विदेश में केंद्रीय विद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं। लगभग 26 वर्ष बाद सभी रियूनियन में इकट्ठा हुए ये केंद्रीय विद्यालय झगराखण्ड के लिए गौरव की बात है । झगराखण्ड विद्यालय में पढ़े ये विद्यार्थी 26 वर्ष बाद भी अपने विद्यालय को भूल नहीं पाए हैं उक्त कार्यक्रम में पीयूष द्विवेदी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (फ्रांस) संतान कुमार इग्नू में वरिष्ठ प्रोफेसर (बिहार) विपिन सिंह सॉफ्टवेयर इंजिनियर ब्रिटेन, धीरेंद्र सिंह फुटबॉल कोच dps नोएडा दिल्ली,उमाकांत चौरसिया टेक्सटाइल सुपरवाइजर महाराष्ट्र, नंदकुमार वर्मा मोना छत्तीसगढ़ पुलिस , हिमांशु तिवारी सेल्स ऑफिसर रॉयल इनफील्ड मध्यप्रदेश, बृजेश सेन ओवरमैन एसईसीएल, राजीव शुक्ला वरिष्ठ शिक्षक मनेंद्रगढ़, डॉ योगेंद्र चौहान नाक कान गला विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, बृजेश कुमार सीनियर वेटरनरी डॉक्टर मध्य प्रदेश अनूपपुर, रविंद्र सिंह एसईसीएल एम्पलाई हसदेव एरिया, विजय वर्मा सेंट्रल बैंक कर्मचारी, नवीन सिंह डेयरी संचालक अनूपपुर मध्यप्रदेश, मो0 शफीक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिजली मध्य प्रदेश, परितोष सिंह कुशल कारीगर लेदरी, भोजराज पासवान छत्तीसगढ़ पुलिस अंबिकापुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button