छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर जिले में रक्षाबंधन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां,मतदान के लिए जागरूक करने विशेष राखी C- MART से मिल रहा बाजार को प्रतिस्पर्द्धा..

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS



रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आ गया है. इस साल 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. बलरामपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के लिए धागा, मोती, लाइट पेपर, कपड़े का टुकड़ा और कूट से रंग बिरंगी आकर्षक राखियां तैयार कर C-MART के जरिए बिक्री किया जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान के लिए प्रेरित करने विशेष राखी भी बनाई गई है जो बिक्री के लिए सी मार्ट में उपलब्ध है.




मतदान के लिए जागरूक करने विशेष राखी

महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदान अवश्य करें की थीम पर विशेष प्रकार की राखी तैयार की गई है. इस तरह की थीम पर तैयार की गई राखी के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है.




गौठान में तैयार राखियों की बाजार में बढ़ी डिमांड

बलरामपुर के सी मार्ट में गौठानों में समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां बेचने के लिए लाया गया है.
यहां 20 रूपए से लेकर 100 रूपए कीमत तक की राखियां उपलब्ध हैं. इन राखियों की डिमांड बढ़ने पर और अधिक राखियां गौठानों में तैयार कराया जाएगा.

Related Articles

Back to top button