मनेन्द्रगढ़

बचपन प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों ने कहानियों से बांधा समां, प्रतिभाओं को मिला सम्मान…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। बचपन प्ले स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एलकेजी कक्षाओं के बच्चों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी-अपनी कहानियां प्रस्तुत कीं। उनकी आकर्षक प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण, आवाज में उतार-चढ़ाव और अभिव्यक्ति कौशल ने सभी का दिल जीत लिया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और संवाद शैली का शानदार प्रदर्शन किया। कम उम्र में मंच पर खड़े होकर कहानी सुनाने के उनके आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई

एलकेजी-ए वर्ग में कविश अग्रवाल और शिविका केशरवानी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आरवी केशरवानी द्वितीय और मोहम्मद अली तृतीय स्थान पर रहे। वहीं एलकेजी-बी वर्ग में विआंश वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रणवीत कुमार राम द्वितीय तथा दर्श अग्रवाल एवं रिद्धिश सिन्हा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।इसी क्रम में एलकेजी-सी वर्ग में अथर्व मंडल ने प्रथम, अनय गुप्ता ने द्वितीय तथा श्रीनिका मिश्रा एवं अनायेशा सान्वी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने निभाई। विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में छोटी उम्र से ही मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आत्मविश्वास पैदा करती हैं। इससे बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, रश्मि प्रसाद, सौम्या सेन एवं फरहीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और रचनात्मकता को निखारने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button