मनेन्द्रगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन,योग की महत्ता तथा योग में हास्य के समावेश की दी गयी जानकारी…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ,मनेंद्रगढ़ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अतिथि के रूप में हास्य योगा क्लब के अध्यक्ष जसवीर सिंह कालरा एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित हुवे। सर्वप्रथम विद्यालय की मिडिल स्कूल को-ऑर्डिनेटर रश्मिन्दर कौर चावला के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।  योग दिवस के उपलक्ष्य में योग गीत तथा स्वागत भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने विभिन्न प्रकार के हास्य योग क्रियाओं की प्रस्तुति दी जिनका अतिथि के रूप में आये विद्यालय के छात्र- छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा समस्त विद्यालय परिवार ने अभ्यास किया। जिसमे प्रमुख आसन थे मौन हास्य आसन, पंछी उड़ आसन, ताली हास्य योग, बेली हास्य योग इत्यादि । योगाभ्यास के दौरान जसवीर सिंह कालरा ने कई चुटकुले सुनाते हुए सभी के होठों पर मुस्कुराहट बनाए रखी । बीच-बीच में उन्होंने बच्चों को नैतिक शिक्षा की बातें भी बताई।  उन्होंने कहा कि योग का अर्थ यदि शरीर को स्वस्थ बनाना है तो हास्य योग उस क्रिया को दुगना और अधिक क्रियाशील बना देता है । विद्यालय के चेयरमैन रमेश सिंह द्वारा अपने संभाषण में योग की महत्ता तथा योग में हास्य के समावेश पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक प्रेम कुमार वर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार करवाया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव विद्यालय के प्रमुख शैक्षणिक प्रभारी डॉ बसंत तिवारी द्वारा दिया गया । इस अवसर पर उपस्थित हर एक व्यक्ति ने योग का संकल्प लिया तथा शांति पाठ का उच्चारण किया । कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं के छात्रों ने कार्यक्रम को ऑनलाइन के माध्यम से भाग लिया  । कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के डायरेक्टर व्यंकटेश सिंह तथा पूनम सिंह ने सभी अतिथि गण तथा शिक्षक गण को धन्यवाद प्रेषित किया ।

Related Articles

Back to top button