छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का जन्म दिन खास बनाने यूथ कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, तीन दिनों तक जिले के अलग-अलग जगह पर होगा आयोजन,जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ से हुई शुरुआत…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में युवक कांग्रेस के द्वारा तीन दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया. जिसके तहत शहर के गांधी चौक से PWD चौक तक यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हफीज मेमन ने कहा कि हम अपने नेता राहुल गांधी को जन्मदिन का तोहफा देने के मकशद से उनके द्वारा चलाई गई “भारत जोड़ो यात्रा” की याद ताजा करने आज से यात्रा निकाली गई. जो कि तीन दिनों तक जिले के अलग-अलग स्थान पर आयोजन की जाएगी. जिसकी शुरुआत आज मनेन्द्रगढ़ से की गई है।

वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने कहा कि भारत जोड़ो संदेश यात्रा के माध्यम से हम आमजन को बताना चाहते हैं कि आज देश मे मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण बेतहासा इजाफा हुआ है. वहीं देश का युवा आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है. आज पूरे देश मे नफरत की राजनीति चल रही है. इन सब के बीच हमारे नेता राहुल गांधी आपसी-भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button