छत्तीसगढ़बलरामपुर

वन विभाग तथा पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई, हजारों रुपए की इमारती लकड़ी जप्त,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर।। जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत बचवार में आज फारेस्ट और पुलिस की टीम ने पंचायत सचिव के निर्माणाधीन मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये की इमारती लकड़ी जप्त किया है।वन विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दिया है।


पँचायत सचिव गिरवर यादव के निर्माणाधीन मकान में फारेस्ट और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई किया जहां टीम को कीमती लकड़ी साल का चिरान मिला।जांच टीम ने घर के अंदर से 41 नग चिरान लकड़ी को जप्त किया है और इस पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दिया है।रेंजर ने बताया कि जप्त लकड़ी लगभग 50 हजार रुपये की है और इसे जंगल काटकर घर मे उपयोग किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button