छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

आप पार्टी के नेता के खिलाफ क्षेत्र के पत्रकार संगठनों में आक्रोश, मंच से वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर की नाराजगी जाहिर, बैठक कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुआ निंदा प्रस्ताव पारित…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी जिले के मनेद्रगढ़ में राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित आमसभा में पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा सार्वजनिक रूप से अविभाजित कोरिया जिले के पत्रकार के प्रति अभद्र व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने पर कोरिया जिले व एमसीबी जिले में संचालित समस्त पत्रकार संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे आम आदमी पार्टी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित की है। इस दौरान सभी संगठनों के सदस्यों ने कहा कि इसके कारण समस्त पत्रकारों की भावनाएं आहत हुई। इसे लेकर रविवार को “मनेन्द्रगढ़ पत्रकार संघ” एवं एमसीबी प्रेस क्लब की बैठक मनेन्द्रगढ़ के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में बैठक हुई. वहीँ “प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया” की बैठक बैकुंठपुर के रेस्ट हाउस संपन्न हुई. जिसमें पत्रकारों के द्वारा बैठक कर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया बैठक में उपस्थित समस्त पत्रकारों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा सार्वजनिक मंच से व्यक्तिगत रूप से चिह्नित करते हुए निम्नतम भाषा का प्रयोग किया गया जो की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button