मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़: बुधवार को रावण दहन में दिखेगी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हाई स्कूल ग्राउंड में होगा सार्वजनिक आयोजन…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व मनेन्द्रगढ़ में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है । शहर में युवा मंच मनेन्द्रगढ़ द्वारा लगातार 36वें वर्ष सार्वजनिक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि यह धार्मिक परंपरा के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी पेश करता है।

युवा मंच मनेन्द्रगढ़ की ओर से जारी बयान के अनुसार , रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और सार्वजनिक रावण दहन को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

36 वर्षों से कायम है परंपरा

मनेन्द्रगढ़ में लगातार 36 वर्षों से आयोजित हो रहा सार्वजनिक रावण दहन शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया जाता है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा और सदाचार के मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम है। कमेटी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एहसानुलहक और जहिर खान अपनी भूमिका निभाते हैं ।

इस आयोजन की विशेष पहचान आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता है। रावण दहन जैसे धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में सद्भाव, प्रेम और एकजुटता का संदेश दिया जाता है। हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक इस आयोजन को और खास बनाती है। ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम सामाजिक दूरियों को मिटाने और शहर की साझा संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button