Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

धान खरीदी से पहले प्रशासन की कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

 

धान खरीदी से पहले प्रशासन की कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त

रामानुजगंज। धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध परिवहन और बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात रामानुजगंज अनुविभाग में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने दो पिकअप वाहनों से कुल 108 बोरी धान जब्त किया। दोनों मामलों में धान और वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, संबंधित परिवहनकर्ताओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

चुनापत्थर मार्ग पर 53 बोरी धान जब्त

एसडीएम आनंद राम नेताम ने बताया कि पहली कार्रवाई चुनापत्थर मार्ग पर की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से धान लाकर परिवहन किए जाने के मामले में एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन से 53 बोरी धान बरामद हुआ। कार्रवाई के बाद वाहन और धान को डिंडो थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

मंडरू-घुटरा मार्ग पर दूसरी कार्रवाई

प्रशासनिक टीम ने दूसरी कार्रवाई मध्यरात्रि करीब 12 बजे मंडरू-घुटरा मार्ग पर की। यहां एक पिकअप वाहन में 55 बोरी धान ले जाया जा रहा था। टीम ने मौके पर धान जब्त कर वाहन सहित अनाज को सनावल थाना के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में भी संबंधित परिवहनकर्ता के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध परिवहन पर प्रशासन की नजर

धान खरीदी शुरू होने से पहले की जा रही इन कार्रवाइयों का उद्देश्य अवैध धान परिवहन पर रोक लगाना और खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखना है। प्रशासन संभावित अनियमितताओं और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अधिकारियों के अनुसार, धान के अवैध परिवहन से जुड़े मामलों में निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button