Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

जिले के सभी हड़ताली पटवारियों को नोटिस, राजस्व विभाग ने 24 घंटे में मांगा जवाब

धान खरीदी प्रभावित होने पर प्रशासन सख्त, जिले के सभी पटवारियों को नोटिस

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

हड़ताली पटवारियों पर राजस्व विभाग सख्त, 24 घंटे में मांगा जवाब

धान खरीदी प्रभावित होने पर जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, ड्यूटी पर लौटने के निर्देश

जिले में हड़ताल पर बैठे सभी पटवारियों को राजस्व विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए विभाग ने पटवारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस में निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं पटवारी

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जिले के पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल पर हैं। इसके कारण शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत चल रही धान खरीदी प्रभावित हो रही है। विभाग ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता से जुड़ा मामला बताया है।

24 घंटे में जवाब देने के निर्देश

जारी नोटिस में सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 (1) के उपनियम (एक), (दो) एवं (तीन) का उल्लेख करते हुए सभी संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारियों को 24 घंटे के भीतर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर संबंधित अधिकारी के समक्ष जवाब देना होगा।

नोटिस का उद्देश्य डराना या व्यवस्था मजबूत करना

राजस्व विभाग की इस कार्रवाई को केवल दबाव बनाने के प्रयास के रूप में पटवारी के बीच में चर्चा है

, वही प्रशासनिक अमला  धान खरीदी जैसी महत्वपूर्ण शासकीय व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके दायित्वों से पीछे हटने पर किसानों तथा आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नोटिस के माध्यम से विभाग ने पटवारियों को अपने कर्तव्य पर लौटकर जनहित में सेवाएं देने का संदेश दिया है।

जवाब नहीं मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पटवारियों से अपील की है कि वे हड़ताल समाप्त कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि धान खरीदी और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित न हों। इस नोटिस के बाद जिले में पटवारियों की हड़ताल और राजस्व विभाग के बीच स्थिति पर नजर बनी हुई है।

वाड्रफनगर क्षेत्र के 25 हड़ताली पटवारियों को नोटिस, 

वाड्रफनगर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी कार्य प्रभावित होने के मामले में राजस्व विभाग ने सख्ती दिखाई है। वाड्रफनगर क्षेत्र में हड़ताल पर बैठे 25 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने पटवारियों के 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल पर रहने के कारण शासकीय कार्य प्रभावित होने का हवाला देते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जारी नोटिस में पटवारियों पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता बरतने का आरोप लगाया गया है। राजस्व विभाग ने संबंधित पटवारियों को अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button