Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रामानुजगंज में कांग्रेस का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रामानुजगंज। छात्राओं के विरोध प्रदर्शन तथा नई दिल्ली में हुई घटनाओं के विरोध में रामानुजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार तथा दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे दमनकारी एवं अलोकतांत्रिक बताया

।धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य सांसद देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस ने प्रमुख मांगें रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

साथ ही 20 जुलाई 2026 को परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं विफलताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।

कांग्रेस ने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं एवं विफलताओं पर विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग उठाई।धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Back to top button