Uncategorized

महिला को धमकी और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अश्लील वीडियो भेजकर महिला को किया बदनाम, फरार आरोपी गिरफ्तार

शंकरगढ़ (बलरामपुर)। थाना शंकरगढ़ पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो भेजकर बदनाम करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 141/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 एवं 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि ग्राम बसेरा निवासी अजय कुमार रवि, जो पहले शंकरगढ़ में वाहन चालक का कार्य करता था और उसके घर में रहकर नौकरी करता था, मार्च 2025 में अपने गांव लौटने के बाद उसके परिवार को परेशान करने लगा। आरोपी उसके पति के मोबाइल पर फोन कर अभद्र बातें करता था तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने महिला का कपड़े बदलते समय का अश्लील वीडियो किसी माध्यम से हासिल कर उसे मोबाइल पर भेजा तथा आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया।मामले की विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार था। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार रवि (22 वर्ष), पिता गजाधर रवि, निवासी बसेरा खुर्द, चौकी डिण्डो, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 21 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button