Uncategorized

खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर दर्दनाक मौत

बलरामपुर: खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर दर्दनाक मौत

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसकी चपेट में आ गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय परिजनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद शारदापुर गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button