छत्तीसगढ़प्रदर्शनबलरामपुर

NSUI ने प्रधानमंत्री का जन्म दिवस को बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया वहीं “पकौड़ा तल कर और बेचकर किया विरोध प्रदर्शन”

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

रामानुजगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज जन्मदिन राष्ट्रीय रोजगार दिवस के रूप में मनाया एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा बस स्टैंड में चाय एवं पकौड़ी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया एनएसयूआई के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल किया है इसलिए हम लोगों के द्वारा उनका जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं।
एनएसयूआई के जिला जिला अध्यक्ष जिला सचिव और एनएसयूआई के जुझारू कार्यकर्ता हूं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से सिर्फ लोकलुभावन बातें की परंतु आज पूरे देश के युवा अपने आप को छला महसूस कर रहे हैं उन्होंने रोजगार देने की बात कही थी परंतु बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आज उनके जन्मदिन को हम सभी राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए बस स्टैंड में चाय एवं पकौड़ी बेचकर विरोध दर्ज कराएं। इस दौरान आकाश यादव, चंदन कुशवाहा, अभिषेक दास, फिरोज रहमान ,समीर खान संदीप ठाकुर सहित एनएसयूआई का कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button