छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

“बाल दिवस” पर बचपन प्ले स्कूल में हुए विभिन्न कार्यक्रम, बच्चों संघ बच्चे बने शिक्षक-शिक्षिकाएं…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन (बाल दिवस) के उपलक्ष्य में कई तरह के कार्यक्रम खेल आयोजित किए गए। हर साल की तरह भारत में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। जिनका बच्चों के लिए विशेष प्रेम था इसीलिए उनके जन्म दिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ उन्ही की तरह पोशाक पहन कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को उत्साह वर्धन किया ।विद्यालय की डायरेक्टर्स ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ ,तोशी अग्रवाल एवं विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन का केक काटकर तथा उनके जीवन के बारे में कई वृतांत सुनाया गया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू नन्हे मुन्ने बच्चों में देश का भविष्य देखते थे। वह हमेशा उन्हें शिक्षा के बारे में सीख देते थे। आज के दिन सभी बच्चों को यह अवसर दिया गया कि वह अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखा सके जैसे- कविता, कहानी, नृत्य एवं गीत आदि का प्रदर्शन करके जिसमें सभी शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षिकाओं द्वारा हमारे नन्हे मुन्ने बच्चों को केक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button