छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़रायपुर

तीसरे दिन जिले प्रमुख प्रत्यशियों ने नामांकन पत्र ख़रीदे व जमा किये,भरतपुर सोनहत विधानसभा से गुलाब कमरो व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नामांकन पत्र जमा…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन पत्र की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए 01 व्यक्ति ने तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के लिए 05 व्यक्तियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनहरण सिंह राठिया ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के रेणुका सिंह हेतु प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर अभिलाषा पैकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से आदित्य राज डेविड, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्याम बिहारी जासवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी रमेश चन्द्र सिंह, अभ्यर्थी विनय जायसवाल़ तथा अभ्यर्थी अयोध्या प्रसाद ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया।

वहीँ आज नामांकन के तीसरे दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गुलाब सिंह कमरो ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष में उनके साथ भारगीरथी रेड्डी, राजेश साहू, अज्जू कुमार रवि तथा अमर सिंह उपस्थित थे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ सरजू, अनिल केशरवानी, राहुल सिंह तथा राजेन्द्र दास उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button