कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरतातापानीदिल्लीप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवाड्राफनगरवीजापुरशिक्षासम्मानसरगुजासूरजपुर

बेल्ट एग्जाम में सफल खिलाड़ियों का सम्मान,हरिद्वार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन


रामानुजगंज। नगर के मार्शल आर्ट कराटे ट्रेनिंग सेंटर में 24, 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को आयोजित कराटे बेल्ट एग्जाम में सफल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विजयनगर चौकी प्रभारी श्री अश्विनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।


इस अवसर पर अप्रैल माह में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले 10 खिलाड़ियों तथा अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ियों को भी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


मुख्य प्रशिक्षक शिहान तरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों की लिखित, मौखिक, प्रैक्टिकल, फिजिकल एवं डिसिप्लिन के आधार पर परीक्षा ली गई। परीक्षा कुल 500 अंकों की थी, जिसमें प्रत्येक विषय में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य रखा गया था। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत सफलता हासिल की और सभी प्रतिभागी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे।


ऑल ओवर टॉपर्स
प्रथम स्थान पर जानवी सागर ने 401 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान महिमा सिंह सिदार ने 398 अंकों के साथ हासिल किया, जबकि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा 385 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।


येलो बेल्ट वर्ग
येलो बेल्ट वर्ग में महिमा सिंह सिदार प्रथम, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वितीय एवं आकृति पासवान तृतीय स्थान पर रहीं।
ब्लू बेल्ट वर्ग
ब्लू बेल्ट वर्ग में जानवी सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओजल सागर द्वितीय तथा आर्या श्री तृतीय स्थान पर रहीं।
ऑरेंज बेल्ट वर्ग
ऑरेंज बेल्ट वर्ग में कुमारी मुस्कान प्रथम, आर्यन पासवान द्वितीय एवं कुमारी आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं।
रेड बेल्ट वर्ग
रेड बेल्ट वर्ग में अंश कुमार ने प्रथम तथा अन्वी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रार्थना पासवान, प्रकृति पासवान, कलमू अंसारी, जोया खातून, सर्वज्ञ गुप्ता एवं आदित्य वर्धन सिंह देव ने भी सफलता प्राप्त की।


मुख्य प्रशिक्षक शिहान तरुण शर्मा ने आगे बताया कि आगामी 16 एवं 17 मई 2026 को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए रामानुजगंज से 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में राधा रानी शर्मा, महिमा सिंह सिदार, कुमारी मुस्कान, कुमारी आराध्या, अंश कुमार एवं कृष्ण कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और पूरी उम्मीद है कि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button