छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

भ्रष्टाचार, प्रोत्साहन राशि व अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कल…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग मनेन्द्रगढ़ में आयुष्मान प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता, कोविड टीकाकरण प्रोत्साहन राशि मे फर्जीवाड़ा, खंड चिकित्सा अधिकारी जनकपुर द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने व स्वयं 7 माह अनुपस्थित रहकर वेतन प्राप्त करने, कर्मचारियों का उनके मूल पद के अनुसार कार्य करवाने, नियम विरुद्ध किए गए संलग्नीकारण को समाप्त करवाने, सफाई कर्मचारियों के भुगतान में हुई अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही, बिना आदेश शासकीय भवनों में रह रहे संविदा कर्मचारियों का नियमानुसार आवास भत्ता काटे जाने, दो वर्षों से हेल्थ वेलनेस सेंटर इंसेंटिव मैदानी कर्मचारियों को प्राप्त न होने, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को माह अप्रैल से कार्य आधारित वेतन न मिलने,मैदानी कर्मचारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु प्रोत्साहन राशि, सिकलिंग जांच करने वाले कर्मचारियों को प्रति कार्ड प्रोत्साहन राशि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में महिला कर्मचारी हेतु पृथक से प्रसाधन व्यवस्था, जीवनदीप समिति कर्मचारी को कलेक्टर दर पर मानदेय, लिपिकीय कार्य लिपिक संवर्ग के कर्मचारी से कार्य कराए जाने व अन्य समस्याओं हेतु स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के सभी कर्मचारी बुधवार को अपनी ड्यूटी करने के पश्चात दोपहर 2:00 से शाम 4:00 तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेंगे।

संघ के पदाधिकारी आर डी दीवान अरुण ताम्रकार अंजय मिश्रा प्रवीण सिंह रोहित मिश्रा गौरी शंकर सौंधिया ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार पत्राचार के पश्चात भी समस्या समाधान न होने से सांकेतिक धरना किया जा रहा है, जिस हेतु सभी प्रशाशनिक व विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह पूर्व सूचना दे दी गई है। इस आंदोलन के पश्चात भी समस्या समाधान न होने पर आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन आंदोलन की भी घोषणा की जाएगी

Related Articles

Back to top button