मनेन्द्रगढ़

विधायक निवास में आदर्श आचार संहिता का खुला उलंघन,डॉ.विनय जायसवाल के घर में आज भी लगा है फ्लैक्स…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में आदर्श आचार संहिता का खुला उलंघन हो रहा है. चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के घर में आज भी फ्लैक्स लगा हुआ है. फ्लैक्स में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल,विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल और पंजे का फोटो लगा है। इस संबंध में हमने जब चिरमिरी के एसडीएम से जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि संज्ञान में नहीं था. अभी आपके द्वारा संज्ञान में लाया गया है. फ्लैक्स को जल्द उतार लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button