छत्तीसगढ़सूरजपुर

दोहरा हत्याकांड से सूरजपुर में आक्रोश, बीती रात प्रधान आरक्षक की पत्नी व मासूम बच्ची की हुई की हुई थी हत्या…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

सूरजपुर। कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नि एवं बच्ची को हत्यारों ने धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी है। जिससे पूरे सूरजपुर में आक्रोश है। ये शर्मनाक और भयावह हत्या पुलिस कर्मी के परिवार के साथ होने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. आक्रोश में सूरजपुर के व्यापारियों ने शहर बन्द करने का आह्वान किया है। मनेन्द्रगढ़ निवासी पुलिसकर्मी तालिब शेख सूरजपुर में पदस्थ थे जिनकी पत्नी व 11 साल की मासूम बच्ची को गला रेत कर सूरजपुर से 5 KM दूर पीढ़ा गांव के एक खेत मे शव को फेंक दिया गया था। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहेले आरोपी कुलदीप साहू ने कोतवाली के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने का कोशिश किया था। रात में ही एक आरक्षक के ऊपर खोलता तेल से हमला किया था जिसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button