कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डडौरा-कोचलीदिल्लीदुर्गप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़राज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायगढ़रायपुररायपुर

रक्षाबंधन पर 12वीं बटालियन में बहनों ने जवानों को बांधी राखी,भाजपा जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में हुआ आयोजन

देशसेवा में तैनात जवानों की सलामती की की गई प्रार्थना

रामानुजगंज (बलरामपुर)। रक्षा और भाईचारे के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन से पहले बुधवार को 12वीं बटालियन, रामानुजगंज में एक भावुक और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला। भाजपा की जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में कई बहनें बटालियन परिसर पहुंचीं और देश की सेवा में तैनात जवानों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा, खुशहाली और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर परिसर का माहौल पूरी तरह रक्षाबंधन के पावन रंगों में रंगा नजर आया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और आत्मीयता से देश की रक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।



शर्मिला गुप्ता ने कहा, “ये वो रक्षाबंधन है, जिसमें रक्षा की भावना दोतरफा होती है। एक तरफ बहनें रक्षा सूत्र बांधती हैं, तो दूसरी ओर ये जवान देश की सीमाओं और नागरिकों की रक्षा में जीवन खपा देते हैं। उनके प्रति सम्मान जताना हर नागरिक का कर्तव्य है।”

इस आयोजन में बहनों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए और जवानों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। जवानों ने भी इस स्नेहिल पहल पर खुशी जाहिर की और कहा कि जब परिवार से दूर ड्यूटी करते हैं, तो इस तरह के आयोजन उन्हें अपनापन और मानसिक बल देते हैं।



कार्यक्रम में कंपनी कमांडर केआर निराला, प्लाटून कमांडर अलबिनूश बारा, शिव शंकर, प्रधान आरक्षक संतु दास महंत समेत 12वीं बटालियन के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

बहनों में भाजपा नेता शर्मिला गुप्ता के साथ तारावती सिंह, प्रेमलता जायसवाल, संध्या सिंह सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया कि सैनिकों और सुरक्षाबलों के प्रति सम्मान केवल भाषणों तक सीमित न रहकर, उनके साथ मानवीय और भावनात्मक रिश्तों को भी मजबूती देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button