कोरियागढ़वागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीपुलिसबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुररामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुर

रक्षाबंधन पूर्व पुलिस जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दी सुरक्षा की शुभकामनाएं

रामानुजगंज थाना परिसर में हुआ स्नेहिल आयोजन

बलरामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले रामानुजगंज थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके कुशल स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। राखी बांधते समय बहनों ने कहा कि समाज की रक्षा में संलग्न पुलिस जवान हमारे लिए सच्चे ‘रक्षक’ हैं, जो हर परिस्थिति में, हर मौसम में और हर पर्व पर नागरिकों की सेवा में लगे रहते हैं।

थाना परिसर में आयोजित इस स्नेहिल आयोजन के दौरान भाजपा जिला मंत्री शर्मीला गुप्ता, तारावती सिंह और प्रेमलता जायसवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक शिव शरण पैकरा, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता सहित थाने में पदस्थ अन्य पुलिस जवानों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उन्हें रक्षा सूत्र के साथ शुभकामनाएं दीं।



बहनों ने इस अवसर पर कहा कि जब आमजन अपने परिवार के साथ पर्व मना रहे होते हैं, तब पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य पालन में तैनात रहते हैं। ऐसे में यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उन्हें सम्मान और अपनापन दें।



थाना प्रभारी अजय साहू ने इस आयोजन के लिए बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद पुलिस बल को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस विभाग नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

रक्षाबंधन से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम समाज और पुलिस के बीच परस्पर विश्वास और आत्मीयता को और मजबूत करने का उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button