छत्तीसगढ़बलरामपुर

राजपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने ली सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर।। जिले के राजपुर में आज स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज पहुंचे हुए थे, स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की अल्पकालिक बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने मर्काडांड पहुंच मार्ग तथा ग्राम माकड़ पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वहीं नगर पंचायत राजपुर में पेयजल आपूर्ति ठीक कराने हेतु एसडीएम राजीव जेम्स कूजूर को निर्देशित किए हैं साथ ही राजपुर में नव पदस्थ तहसीलदार जसवंत सिंह तथा जनपद सीईओ आरके कर, थाना प्रभारी रमाकांत साहू तथा अन्य अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से भोजन के दौरान विस्तृत चर्चा किए हैं।

भोजन पश्चात संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज बैठक में सम्मिलित होने अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं।। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डोमिनिक एक्का, पार्षद पुरनचंद जायसवाल के साथ-साथ वन विभाग के एसडीओ रेंजर तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष सीएमओ भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button