छत्तीसगढ़बलरामपुर

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के नेतृत्व में कांग्रेस की हुई जीत, पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी कुर्सी बरकरार,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर।। जिले के नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान के बाद फैसला हो गया और फ्लोर टेस्ट में अध्यक्ष की सीट बरकरकार रही, सीट कायम रखने के बाद अध्यक्ष ने इसे सत्य की जीत बताई, तो वहीं विधायक चिंतामणि महाराज ने कहा भूपेश है तो भरोसा है ,तो वहीं विपक्ष के पार्षदों ने पैसे से पार्षदों को खरीदने का आरोप लगाया है।


दरअसल नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष गोवर्धन भगत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 15 में से 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन दिया था जिस पर आज फ्लोर टेस्ट और मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई. फ्लोर टेस्ट के दौरान 15 में से 9 पार्षदों ने कांग्रेस का सपोर्ट किया और एक बार फिर से गोवर्धन को ही अध्यक्ष बनाया है .कुर्सी बरकरार रहने के बाद अध्यक्ष गोवर्धन भगत ने इसे सत्य की जीत बताया तो वहीं विपक्ष इसे पैसे के बल पर मिली जीत बता रहा है.. बता दें कि दरअसल कुसमी विकासखंड से विधायक चिंतामणि महाराज का गृह विकासखंड है ऐसे में यहां पर एक चुनौती भी विधायक को लेकर थी .इस जीत से विधायक पर भी लोगों का भरोसा कायम है ऐसा कहा जा सकता है ..विधायक चिंतामणि महाराज ने कहा भूपेश है तो भरोसा है और उसका परिणाम आज दिखा है.. जीत के बाद विधायक और अध्यक्ष ने नगर के शिव मंदिर में माथा टेका और इसे जनता की जीत बताई है।

Related Articles

Back to top button