छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पुलिस समझती रही साधारण अपराध की घटना, उधर विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक की हो गई हत्या…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में बीते रविवार की रात हुवे चाकूबाजी के बाद हुवे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज खुलासा किया. हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों में से 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक मुख्य आरोपी नाबालिक है. वहीं एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जब पत्रकारों ने सवाल किया कि आखिर विवाद और मारपीट की घटना के बाद शिकायत दर्ज होने के बाद भी किसी के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं हुई तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाड़ेगांवकर ने कहा कि पुलिस साधारण अपराध समझ के की युवकों का आपस का झगड़ा है. कोई कार्यवाही नहीं कि गई।

मृतक पीयूष जसूजा

वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक पीयूष जसूजा और आरोपियों के गुट के बीच घटना से तीन दिन पहले विवाद हुआ था. विवाद के दूसरे दिन मार-पीट हुई थी जिसकी रिपोर्ट भी मनेन्द्रगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी. इसी विवाद को लेकर तीसरे दिन सभी सात आरोपी मिलकर मृतक पीयूष जसूजा की चाकू मारकर हत्या करना बताया गया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर भेज फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

बाइट-अशोक वाड़ेगांवकर अति.पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button