कोरियाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सबसे छोटे बूथ पर मतदान दल रवाना ,यहां 5 मतदाता करेंगे मतदान…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। छत्तीसगढ़ के सबसे कम वोटरों वाला मतदान केंद्र शेराडांड में मतदान संपन्न कराने वाली टीम को कलेक्टर विनय लहंगे ने मुंह मीठा कराकर रवाना किया. इस दौरान कलेक्टर ने टीम को शुभकामनायें देते हुवे बताया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्त्व होता है। आपको बता दें कि इस बूथ में दो महिला और तीन पुरुष कुल पांच मतदाता हैं. यह मतदान केंद्र वनांचल क्षेत्र के दुर्गम इलाके में है. यहाँ जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है . ग्राम पंचायत चंदहा से ट्रेक्टर में सवार होकर मतदान दल मतदान केंद्र तक पहुँचता है। वहीँ आज अन्य मतदान केंद्रों के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, एसडीएम राकेश साहू व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मतदान दलों के वाहनों को आज शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल, बैकुंठपुर से रवाना किया गया।

बैकुंठपुर विकासखण्ड में 228 एवं सोनहत (आंशिक) में 78 मतदान केंद्र बनाए गए है। कल मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इन मतदान केंद्रों में मतदान कराया जाएगा। कलेक्टर व सीईओ सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान दलों व सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी पूर्वक निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण मतदान कराने कहा और यात्रा मंगलमय की शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Back to top button