छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार थमा,अंतिम दिन मनेन्द्रगढ़ में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है. अब राजनितिक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क ही कर सकेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आखरी दिन मनेन्द्रगढ़ आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोलते हुवे कहा कि मुगलों,अंग्रेजों से भी ज्यादा कोई भारत को लूटा है तो वह कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस कार्यकाल में सिर्फ लूट मची थी. जब से भाजपा की सरकार आई है तब से देश का वर्चस्व बढ़ा है. आज पूरे दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,दिनेश्वर मिश्रा,धर्मेंद्र पटवा,लखन लाल श्रीवास्तव,सुरेश श्रीवास्तव, राहुल सिंह, संजय सिंह,आशीष सिंह,प्रतिमा पटवा,श्रीमती ज्याकर, डॉक्टर रश्मि सोनकर, सुनैना विश्वकर्मा के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button