चिरमीरी के अमित यादव का सीएससीएस की सीनियर वनडे व टी-20 संभावित टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर…

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए घोषित सीनियर वनडे एवं टी-20 संभावित टीम में एक बार फिर अविभाजित कोरिया जिले के चिरमिरी के प्रतिभाशाली क्रिकेटर अमित यादव का चयन होने पर जिले में हर्ष का माहौल है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अमित यादव ने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का वातावरण है। जिला क्रिकेट संघ कोरिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित यादव को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ ने कहा कि अमित यादव ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के बल पर लगातार टीम में स्थान बनाकर यह साबित किया है कि प्रतिभा और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अमित यादव का लगातार चयन अविभाजित कोरिया जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से जिले के अन्य खिलाड़ी भी क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरिया जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
जिला क्रिकेट संघ कोरिया परिवार ने अमित यादव के उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरे जिले को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। संघ ने आशा व्यक्त की कि अमित भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से नई ऊंचाइयों को छुएंगे और भारतीय क्रिकेट में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेंगे।



