छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

शादी सालगिरह पर शर्मा दंपत्ति ने किया रक्तदान, मिशाल पेश कर लोगों को रक्तदान करने दिया संदेश…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 05 निवासी शर्मा फर्नीचर के संचालक गौतम शर्मा ने अपने शादी सालगिरह पर पत्नी सहित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर एक मिशाल पेश किया है. साथ ही लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया। आमतौर पर देखा जाता है कि शादी सालगिरह पर लोग केक काटकर अपने परिवार के साथ पार्टी मनाते हैं. कई लोग बाहर घूमने जाते हैं. कई लोग जरूरतमंदों के बीच सालगिरह मनाकर खुशियां बांटते हैं। मगर शर्मा दंपत्ति अपनी इस खुशी को अलग ढंग से मनाने का निर्णय लिया. और पति-पत्नी एक साथ ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान किया. इनके इस निर्णय से शोसल मीडिया में लोगों सराहना करते हुवे सालगिरह की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button