छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

भाजपा की परिवर्तन यात्रा बलरामपुर जिला पहुंचा “उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चारा घोटाला को भी पीछे छोड़ दिया”

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज बलरामपुर जिले पहुँची ,भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर व रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र  बलरामपुर में आमसभा को सम्बोधित किया..इस दौरान रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समेत सरगुजा संभाग के आधा दर्जन नेता मौजूद रहे। वही आमसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश मे चारा घोटाला तो सुना था,पर छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला,भर्ती घोटाला, खनन घोटाला,कोयला घोटाला हुआ है..और प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है।



बता दे कि प्रदेश में साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होना है..जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है..इसी बीच भाजपा ने परिवर्तन यात्रा शुरू की है..और आज परिवर्तन यात्रा बलरामपुर जिले में पहुँची..भाजपा की परिवर्तन यात्रा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होने पहुँचे थे..इस दौरान उन्होंने सामरी विधानसभा के राजपुर व रामानुजगंज विधानसभा के बलरामपुर में आमसभा को संबोधित किया.. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है..और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने लिए इस बार परिवर्तन जरूरी है।उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबो को उनका आवास नही मिल पा रहा है..जिसके लिए भूपेश का बैरियर रोड़ा है..उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार एक परिवार के इशारे पर काम कर रही

Related Articles

Back to top button