कोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की नीति आयोग द्वारा चलाये जा रहे आकांक्षी कार्यक्रम की समीक्षा, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने व उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने दिया निर्देश…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

कोरिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के लंबित प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आकांक्षी विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में नीति आयोग द्वारा चलाये जा रहे आकांक्षी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा दिए गए स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएँ, बुनियादी ढ़ाचे और सामाजिक विकास शामिल है। सम्पूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक में 6 पहचाने गए संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त करना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यचिकित्सा अधिकारी को बड़े स्तर पर षिविर का अयोजन कर ए.न.सी. रजिस्ट्रेशन, डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग सहित अन्य रोग के इलाज हेतु वृहद स्तर पर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास के तहत इंडिकेटर, गर्भवती महिलाओं को अनुपूरक भोजन, कृषि विभाग के तहत मृदा परीक्षण कार्ड के विरुद्ध मृदा सैंपल कलेक्शन करने एवं एन.आर.एल.एम. विभाग के एक इंडिकेटर, एस.एच.जी. के रिवोल्विंग फण्ड शामिल है, इन प्राथमिक विषयों के तहत पहचाने गए 40 इंडिकेटर का समीक्षा करते हुए श्रीमती त्रिपाठी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिए गए लक्ष्य को समय पर पूरा करें।

क्लेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि सिकलसेल की जांच में तेजी लाएं और सिकलसेल से पीड़ित मरीजों का उपचार भी समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल जतन योजना के तहत किए जा रही निर्माण कार्यों का सत्यापन की जानकारी ली तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निमार्ण एजेंसियो को दिए। सड़कों में आए दिन अवारा व घुमंतु पशुओं के होने से जनधन की हानि होने की आशंका बनी होती है। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अपने क्षेत्र से नियमित पशुओं को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी से पेय जल में फ्लोराइड वाले क्षेत्र की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकित कर फ्लोरोसिस के रोकथाम निदान एवं प्रबंधन हेतु की गई कार्यवाही तथा पेयजल परीक्षण प्रयोगषाला की जानकारी ली।

इसके आलावा जनचौपाल, पीजी पोर्टल, जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, अंकिता सोम, बैकुंठपुर एसडीएम दीपिका नेताम, सोनहत राकेश कुमार साहू व संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button