छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर जिले में भी धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार, संसदीय सचिव सहित आला अधिकारी भी रहे मौजूद,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-छत्तीसगढ़ का लोक पर्व हरेली बलरामपुर जिले में आज धूमधाम से मनाया गया जिले के गोपालपुर गौठान में आज हरेली त्यौहार का आयोजन किया गया था जिसमें संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद थे।


किसानों के खेती के सामान के पूजा पाठ से शुरू हुआ यह कार्यक्रम काफी देर तक चला जिसमें पौध रोपण किया गया किसानों को सम्मानित किया गया इसके बाद छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खेलों का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भारी संख्या में यहां पर स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं स्थानीय लोग मौजूद थे छत्तीसगढ़िया खेल रस्साकशी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी हाथ आजमाया जिसमें एक तरफ संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज थे तो दूसरी तरफ कलेक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम थी। रस्साकशी में जिला प्रशासन की टीम विजेता रही वहीं संसदीय सचिव और उनकी टीम रस्साकशी के दौरान गिर भी गई। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि हमारे रीति रिवाज और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कार्य किया है वह काफी बेहतर है इससे सभी लोग खुश हैं।

Related Articles

Back to top button