छत्तीसगढ़बलरामपुर

हरेली त्यौहार के अवसर पर संसदीय सचिव तथा कलेक्टर ने रस्साकशी खेल पर आजमाया हाथ, गिर पड़े लेकिन रस्सी नहीं छोड़ी, देखिए वीडियो,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

राजपुर न्यूज़ डेस्क-आज पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में जिला स्तरीय हरेली त्यौहार का आयोजन राजपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के गौठान में किया गया था, जहां मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज तथा जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने भी रस्साकशी खेल पर हाथ आजमाया है। इस दौरान उपस्थित कर्मचारीयों तथा लोगों ने ताली बजाकर उनका हौसला वर्धन किया है।

बता दें कि कार्यक्रम में रस्साकशी कबड्डी तथा अन्य खेलों का आयोजन किया गया था, जिसका शुभारंभ संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज बलरामपुर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का जिला पंचायत सीईओ रैना जमील डीएफओ विवेकानंद झा द्वारा किया गया, इसी दौरान एक और संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज तथा जनप्रतिनिधिगण थे तो वहीं दूसरी ओर कलेक्टर तथा डीएफओ सहित अन्य कर्मचारीगण थे, जहां रस्सी को खींचते हुए संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज गिर पड़े परंतु रस्सी को नहीं छोड़ा, यह सब देख कर उपस्थित लोगों ने जोरदार ताली बजाकर उनका हौसला वर्धन किया है। देखिए वीडियो-

Related Articles

Back to top button