छत्तीसगढ़बलरामपुर

दिनदहाड़े हुई दुकान के गल्ला से पैसों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, अब पुलिस कर रही है चोर की तलाश,,,,

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क-12 जुलाई को बलरामपुर जिले के राजपुर में दुकानदार के होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब उसके दुकान के गल्ला से लगभग 30 हजार रूपए गायब मिले, जिस वक्त यह पैसे गायब हुए उस वक्त स्कूल से आकर दुकान संचालक की बेटी दुकान संभाल रही थी।

दरअसल मामला राजपुर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप महामाया हार्डवेयर दुकान का है जहां दुकान संचालक उदय गुप्ता किसी कार्य से दुकान छोड़कर बाजार गए हुए थे इसी दौरान अल्पकाल के लिए उनकी बेटी दुकान संभाल रही थी, लेकिन अज्ञात चोर ने दुकान संचालक की बेटी का ध्यान भटकाते हुए बड़े ही सफाई से गल्ला में रखा लगभग 30 हजार रुपए पार कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पतासाजी शुरू कर दी है वहीं राजपुर पुलिस द्वारा लोगों को सावधान रहने तथा अज्ञात चोर के दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button