छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मनेन्द्रगढ़ के सायबर सेल ने बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार…

मनेन्द्रगढ़ । पीएम किसान योजना के नाम से ए.पी.के. फाईल बनाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में मनेन्द्रगढ़ सायबर सेल पुलिस को सफलता मिली हैं । पुलिस ने जानकारीकारी देते हुए बताया कि नौ लाख सात हजार बारह रूपये का सायबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त हुई थी. आरोपी के खोज में मनेन्द्रगढ़ के सायबर सेल की टीम दो दिनों तक बिहार राज्य के जमुई जिला में खोजबीन की. काफी मशक्कत के बाद दो आरोपी पहला अभेष कुमार दास पिता लखन दास उम्र 22 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार, दूसरा आरोपी राजेष दास पिता लखन दास उम्र 24 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है । इन आरोपियों के पास से 02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट किमती 60000.00, एक डेबिट कार्ड ,सिम कार्ड 04 नग जप्त किया गया है । जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज लाल सिंह आ. स्व. षिवचरण सिंह उम्र 51 वर्ष सा. झुमरियापारा, शिवपुर थाना खडगंवा जिला एमसीबी (छ.ग.) का थाना उपस्थित आकर ओवदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 05.12.2024 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल न. 9508400484 से कॉल कर अपने आप को जियो कंपनी का प्रतिनिधि बोल रहा हॅू। आप के नम्बर को 4 जी से 5 जी नेटवर्क में एक्टि करने एवं कंपनी का कॉल आने पर 1 दबाने का झांसा देकर दिनांक 05.12.2024 से 07.012.2024 के माध्यम प्रार्थी के सेन्ट्रल बैंक के खाता कुल 9,07,012 (नौ लाख सात हजार बारह रूपये) ट्रांजेक्षन कर फ्रॉड कर लिया गया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खडगंवा में अपराध क्रमांक 302/2024 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(डी) आई.टी. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक महोदय,चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के नेत्त्व में टीम गठित कर प्रकरण की गहन जांच कि गई। जांच में पाया गया कि प्रार्थी के सीम को हैक कर ई-सिम के माध्यम से पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से गहन विष्लेषण किया गया एवं पीएम किसान योजना के नाम से ए.पी.के. फाईल बनाकर धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात सायबर अपराधियों का पतासाजी कर जिला जमुई बिहार के साइबर अपराधियों को गिरप्तार किया गया। न्यायालय जमुई बिहार से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर सायबर अपराधियों को लाया गया छत्तीसगढ़। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाईल व डेबिट कार्ड को जप्त कर उनके खातो को डेबिट फ्रिज कराया गया है। आरोपी द्वारा अन्य राज्यो मध्य प्रदेष़, उत्तर प्रदेष, उडिसा, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में भी अपराध घटित किये है। आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस गिरोह को पकड़ने में  निरीक्षक दीपेष सैनी, सउनि अभिषेक पाण्डेय, प्र.आर. इस्तियाक खान, पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, जुनास एक्का, राकेष शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, राकेष तिवारी का सराहनीय योगदान रहा एवं थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार पुलिस से उप निरीक्षक दीपक एवं उनके स्टाफ का विषेष सहयोग रहा।

    Related Articles

    Back to top button