छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का रहा दबदबा, पिछले 6 चुनाव में 4 बार कांग्रेस एक बार निर्दलीय और एक बार भाजपा ने मारी बाजी…

मनेन्द्रगढ़ । नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ की स्थापना देश की आजादी से पहले सन्न 1936 में हुई थी. पहली बार यहां के राजा के द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी . उसके बाद लगातार अध्यक्ष का चुनाव होने लगा । उस समय कांग्रेस पार्टी का दो बैल चुनाव चिन्ह और सफेद टोपी हुआ करता था, समाजवादी पार्टी का झोपड़ी छाप और लाल टोपी वहीं जनसंघ पार्टी का दिया छाप छाप चुनाव चिन्ह और केशरिया टोपी हुआ करता था । सन्न 1961 में पहली बार समाजवादी पार्टी के लक्ष्मी चंद शुक्ला चुनाव जीते जिनका कार्यकाल सन्न 1966 तक चला. उसके बाद हरी प्रसाद अग्रवाल, रामनारायण शर्मा और रामानुज अग्रवाल सभी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए जिनका अंतिम कार्यकाल सन्न 1981 तक रहा ।

स्व. रामानुज अग्रवाल, भूतपूर्व नपा अध्यक्ष

वहीं सन्न 1982 से 1994 तक बारह वर्षों के लिए नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में प्रशासक की नियुक्ति रही ।

प्रभा पटेल,तत्कालीन नपा अध्यक्ष

इसके बाद दुबारा सन्न 1995 में पहली बार चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस से प्रभा पटेल अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुई. सन्न 2000 से 2004 तक निर्दलीय के रूप में टेबल पंखा चुनाव चिन्ह से रामानुज अग्रवाल दुबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए . 2005 में फिर से कांग्रेस जीती और प्रभा पटेल दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुई. इस बार सीधे जनता ने अध्यक्ष को चुना था यह कार्यकाल 2009 तक था ।

धर्मेंद्र पटवा,पूर्व नाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी को नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में पहली बार सन्न 2010 में सफलता मिली . जनता द्वारा सीधे अध्यक्ष के चुनाव में तब भाजपा के धर्मेंद्र पटवा विजय हुए . इनका पूरा कार्यकाल 2014 तक चला. वहीं सन्न 2015 में एक बार से नगर की सत्ता कांग्रेस की झोली में गई . तब कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार केशरवानी ने भाजपा के तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा को चुनाव में हराया था इनका कार्यकाल 2019 तक चला । इस दौरान 2018 के प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद एक फिर से नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव पद्धति को बदलते हुए पार्षदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव का नियम आया और कांग्रेस फिर से शहर सरकार में आई . और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में प्रभा पटेल ने तीसरी बार जीत हासिल कर नगर पालिका अध्यक्ष बनी । वर्तमान स्थिति में मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति है । इस प्रकार कह सकते हैं कि नगर सरकार में कांग्रेस का दबदबा सुरु से अभी रहा है और सबसे अधिक बार कांग्रेस से प्रभा पटेल अध्यक्ष बनी है ।

राजकुमार केशरवानी, पूर्व नपाध्यक्ष

Related Articles

Back to top button