गरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपाझारखण्डदिल्लीदेशप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महेंद्रगढ़मुंबईरघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासूरजपुर

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 45,937 किसानों के खातों में पहुँची अंतर राशि,जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुए कार्यक्रम


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये किए हस्तांतरित

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 45,937 किसानों के खातों में पहुँची अंतर राशि ,जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुए कार्यक्रम


बलरामपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की अंतर राशि हस्तांतरित की।
इसी क्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 45,937 किसानों के खातों में कुल 221 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की बोनस राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की गई।


जिले में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम


इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बलरामपुर विकासखंड में बाजार पारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में कार्यक्रम हुआ।
रामचंद्रपुर में जनपद पंचायत सभाकक्ष, रामानुजगंज में आयोजन किया गया।
वाड्रफनगर में सहकारी समिति वीरेंद्रनगर परिसर में कार्यक्रम हुआ।
शंकरगढ़, कुसमी एवं राजपुर में संबंधित जनपद पंचायत सभाकक्षों में आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कृषक उन्नति योजना पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।


मुख्यमंत्री का संबोधन
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है और आज उनकी अंतर राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि होली पर्व से पहले किसानों को राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था, जिसे समय पर पूरा किया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और मत्स्य पालन को भी बढ़ावा दे रही है। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने शपथ के दूसरे दिन कैबिनेट बैठक में 18 लाख परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति दी और सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।


कृषि मंत्री का वक्तव्य
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि 10,324 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में अंतरित की गई है, जो प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने किसानों को दलहन एवं तिलहन की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बलरामपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम
बाजार पारा ऑडिटोरियम में आयोजित विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष  ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्री बद्री यादव, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  भानुप्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर एवं उप संचालक कृषि  रामचंद्र भगत सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। किसानों को योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
सांसद का संबोधन
सांसद  महाराज ने कहा कि धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है और प्रदेश भर में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अंतर राशि किसानों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि होली से पहले यह राशि मिलने से किसानों की खुशियां दोगुनी होंगी।
उन्होंने प्रदेश को “धान का कटोरा” बताते हुए कहा कि शासन किसानों के हित में कार्य कर रहा है और दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
पारदर्शिता पर जोर
जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और किसानों को समय पर लाभ मिल सका है।
कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर राशि के वितरण को जिले में किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button