छत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर

राशि लेने की मांग संबंधी वीडियो वायरल,कृषि विकास अधिकारी निलंबित

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

अम्बिकापुर, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी विनायक पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध उर्वरक एवं पेस्टीसाईड नमूना लेने हेतु राशि की मांग संबंधी वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है।


उन्होंने बताया कि विनायक पाण्डेय, कृषि विकास अधिकारी अम्बिकापुर, वर्तमान कार्यरत कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी अम्बिकापुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड-दुलदुला जिला- जशपुर छ.ग. निर्धारित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Articles

Back to top button