बलरामपुरराजपुररायपुर

शिक्षा विभाग का अजब गजब कारनामा “निलंबन के एक सप्ताह के अंदर बहाली दोबारा सूरजपुर जिले का मिला प्रभार”

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

सूरजपुर सस्पेंडेड जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित  पटेल को शिक्षा विभाग ने फिर से बहाली कर दी है। सस्पेंडेड प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर राम ललित पटेल को एक हफ्ते में ही बहाल कर वापस सूरजपुर का जिला शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है।

पूर्व में दिए गए निलंबन आदेश

निलम्बन आदेश

22 सितंबर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल (मूल पद प्राचार्य) को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबित करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय सरगुजा में अटैच किया गया था। अब स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने आदेश जारी करते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निलंबन को समाप्त कर दिया है।

निलंबन समाप्ति आदेश

निलम्बन समाप्ति आदेश

साथ ही उन्हें अपने पूर्व के जिले सूरजपुर में ही जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ कर दिया गया है। हालांकि उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच यथावत चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button