छत्तीसगढ़सरगुजा

आदित्येश्वर शरण सिंह देव बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष,,, राजपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई…

राजपुर। जिला पंचायत सदस्य व सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता जिला पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचित होकर जिला पंचायत सरगुजा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुए थे। लगभग 1 वर्ष पूर्व किन्ही कारणों से इनके द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया गया था जिससे जिला पंचायत का उपाध्यक्ष पद लगभग 1 वर्ष से रिक्त हो था जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव कराकर रिक्त पद को भरने का निर्देश के बाद नामांकन फॉर्म भी भरने की प्रक्रिया पूरी की गई थी।

सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से कांग्रेस के आदित्येश्वर शरण सिंह देव उर्फ आदि बाबा को निर्विरोध मनोनीत किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टी एस सिंह देव भारी संख्या में अपने स्थानीय समर्थकों के मौजूद रहे। आदि बाबा के निर्विरोध सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद बधाई देने के लिए राजीव भवन व सरगुजा पैलेस में समर्थकों का भीड़ उमड़ पड़ा इस दौरान बलरामपुर जिले के राजपुर से भी इनके समर्थक लाल साय मिंज,सुरेश सोनी,जितेंद्र गुप्ता,नीरज तिवारी, सुनील भगत,अंकुर गुप्ता,बृजेश मिश्रा,खोरेन खलखो, विश्वजीत दत्त और अर्जुन यादव उपस्थित होकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button