छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

एकेडमिक हाइट्स के छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने संस्था ने की रोबोटिक्स लैब का स्थापना, छात्र-छात्राओं दिख रहा उत्साह…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल तेंदूडांड, मनेंद्रगढ़ में छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के मकशद से विद्यालय परिसर में रोबोटिक्स विज्ञान की शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए विद्यालय परिसर में ही एक रोबोटिक लैब की स्थापना की गई है. जिसमें संस्था के रोबोटिक्स प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को रोबोटिक्स विज्ञान के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण लेकर छात्र कई रोबोटिक्स से जुड़े कई मॉडल भी तैयार कर रहे हैं। ज्ञात हो कि संस्था के संचालक इस और कई वर्षों से प्रयासरत थे कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा व विज्ञान से जोड़ने के लिए विद्यालय में रोबोटिक्स की पढ़ाई शुरू की जाए जिससे कि आने वाले समय में छात्र रोबोटिक्स विज्ञान से जुड़े व इस क्षेत्र में उन्हें अपना करियर बनाने के नए अवसर मिले। पूरे कोयलांचल में एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ एक ऐसा स्कूल है जहां पर रोबोटिक्स विज्ञान की शिक्षा छात्रों को दी जा रही है व छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

वहीं विद्यालय में रोबोटिक्स की शिक्षा दे रहे शिक्षक श्री बुद्धेश्वर जायसवाल जी ने बताया कि आधुनिक युग तकनीकी और विज्ञान का युग है और आने वाले समय में तकनीकें और भी उन्नत हो जाएंगी और इसके लिए छात्रों को जागरूक और प्रशिक्षित रहना है, जिस ओर हमारा विद्यालय सतत प्रयासशील है व प्राथमिक कक्षाओं से ही छात्रों को रोबोटिक्स तकनीकी ज्ञान में प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे छात्र उपकरणों का सही उपयोग करके विभिन्न मॉडल तैयार कर सकें। ज्ञात हो कि आने वाले समय में विद्यालय रोबोटिक्स लैब को और उन्नत करने की ओर प्रयासरत है जिससे कि वृहद स्तर पर छात्रों को रोबोटिक्स उपकरण बनाने में सफलता मिल सके।

Related Articles

Back to top button