Balrampur news, Ramanujganj news, Chhattisgarh CMO, chhattisgarh news, balrampur news

औषधि विक्रेता संघ में तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित

नामांकन में नहीं आई दूसरी दावेदारी, तीनों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ का चुनाव संपन्न
अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

बलरामपुर, 14 सितंबर 2026। बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन सोमवार को रामानुजगंज स्थित मां तारा गोपाल हाइट्स में निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में अजय गुप्ता को अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय को सचिव तथा नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। तीनों पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। करीब 238 केमिस्टों वाले संघ में निर्धारित समय तक किसी अन्य सदस्य ने किसी भी पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्रों की जांच में तीनों आवेदन वैध पाए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर कुशवाहा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 से 2:30 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण, 2:31 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने तथा 3 से 3:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद शाम 3:45 बजे प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।

नामांकन पर आपत्ति एवं उसके निराकरण के लिए 3:46 से 4:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। वहीं, नाम वापसी की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक पूरी कराई गई। निर्धारित अवधि में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद शाम 5:45 बजे अंतिम सूची जारी करते हुए तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अजय गुप्ता, सचिव पद के लिए द्वारिका नाथ पांडेय और कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन गुप्ता का ही नामांकन प्राप्त हुआ था। अन्य किसी सदस्य की ओर से दावेदारी नहीं आने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button