क्राइमबलरामपुर

चार पहिया वाहन के गेट का शीशा तोड़कर चोरी, अब गया जेल

रामानुजगंज शहर के अंदर भारत माता चौक पर बीती रात खड़ी चार चक्का वाहन के गेट का शीशा तोड़कर चोरों ने वाहन का बैटरी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।


मामला रामानुजगंज के सबसे व्यस्ततम चौक भारत माता चौक का है जहां पर रात में खड़ी एक चार चक्का वाहन से चोरों ने गेट का शीशा तोड़कर बैटरी पार कर दिया।जैसे ही इस बात की जानकारी वाहन मालिक को लगी वाहन मालिक तत्काल इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रामानुजगंज शहर के पास धर दबोचा। आरोपी के पास से चोरी हुई बैटरी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया

वही चोरी करने वाला युवक नशा करने का आदी है और कोरेक्स सिरप पीने का आदि है यह युवकअपनी नशे की तलब को मिटाने के लिए चोरी जैसे अपराध करने लगा हैं वही कोरेक्स सिरप का नशा आने वाली नई पीढ़ी को बर्बाद कर रही है वहीं यह सिरप की खुराक हमारे अंतर राज्य सीमा झारखंड से सप्लाई की जाती है पुलिस प्रशासन की तरफ से बार-बार कोरेक्स सिरप पर कार्रवाई की जाती है लेकिन इसकी खपत इतनी व्यापक है की छत्तीसगढ़ में हर एक दो-तीन दिनों में कोरेक्स सिरप के मामले आ ही जाते हैं वहीं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ पेरेंट्स की भी कर्तव्य बनते हैं कि अपने बच्चों पर नजर रखें और दिशा भटकने ना दें क्योंकि यह नशे की लत आगे चलकर उनके भविष्य को चौपट कर देता है और जघन्य अपराध करने पर मजबूर कर देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button